A - मेरा नंबर कहाँ से मिला?
B - सपने में।
A - फालतू परेशान मत करिए।
B - सच में यकीन कीजिए, सपने में ही मिला है।
A - आप हो कौन?
B - मैं गणित का प्रोफेसर हूं, एक कालेज में पढ़ाता हूं।
A - कहाँ से हो?
B - होशंगाबाद।
A - ये कहाँ है?
B - मध्यप्रदेश राज्य।
A - अच्छा ठीक है। पर ये ऐसे कैसे मिल गया नंबर?
B - मुझे भी नहीं पता। आप ही ने तो सपने में आकर दिया है। पीली साड़ी पहनी थी आपने।
A - हद है यार तब से फेके जा रहे हो।
B - ब्लाक कर दीजिएगा नंबर लेकिन मैं सच कह रहा हूं।
A - मुझे ऐसे सच को मान के पागल नहीं होना।
B - ठीक है पर ये तो बताओ तुम कहाँ से हो?
A - पंजाब।
B - तुम क्या स्टुडेंट हो?
A - हां, चलो बाय अभी रखती हूं।
B - ओके बाय। क्या फिर से बात करोगी?
A - नहीं पता जी।
B - ठीक है।
Thursday, 9 November 2017
A dream based on true events
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment