Sunday, 21 June 2020

सुसाइड पर चर्चा -

A - कैसे कर लेते होंगे लोग सुसाइड?
B - फिजूल की बातें ना‌ करो तुम..
A - नहीं मतलब, डर भी कोई चीज हुई।
B - करने वाले को कैसा डर..
A - यार! एक कपड़ा कैसे वजन संभालता होगा?
B - पगला गई हो क्या?
A - बस पूछ रही, कैसे गाँठ बाँधना सीख जाते होंगे?
B - मत लाओ ऐसे सवाल दिमाग में..
A - बस एक आखिरी सवाल..
B - हुह, बोलो..
A - पंखे इतने मजबूत होते होंगे क्या?
B - नहीं, ऐसा करने वालों के इरादे मजबूत होते हैं।

No comments:

Post a Comment