B - कर लो यकीन।
A - पहले लगा था, बात करते करते रो देंगे।
B - अरे!
A - अब देखो हँस रहे, स्माइल जा नहीं रही चेहरे से।
B - चलो मैं लोगों को हंसाना सीख गया इन गुजरते सालों में।
A - हां, तुम कैसे हो?
B - मैं बिल्कुल ठीक हूं, आप?
A - मैं भी ठीक हूं, और क्या बात करें?
B - मुझे भी समझ नहीं आ रहा।
A - स्माइल ही आ रही।
B - मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप से ही बात हो रही।
A - बातें करना सीख गये हो।
B - कुछ शब्द जुड़ गये हैं, बाकी वही सब पुराना है।
A - हाँ वो पता है मुझे।
B - मुझे लगा था कि अब कभी बात नहीं होगी।
A - भूल गये थे?
B - नहीं, याद करता था, लेकिन आप तो गायब थे।
A - हां, क्या करूं।
B - एक अरसा हो गया, इतना लंबा समय।
A - मैं भी सोचती थी, तुम कब कांटेक्ट करोगे?
B - लो आज कर ही लिया।
A - हाँ, कब ठीक होगा ये सब रे?
B - लग जाएंगे दो तीन साल..
A - अरे मारेगो क्या तुम मेरे को..
B - कोरोना के लिए कहा..
A - अरे हाँ, फिर ठीक है, मैं समझ नहीं पाई।
B - या शायद मैं नहीं समझ पाया।
A - पागल।
B - क्या बोलूं और? आप ही बोल दो कुछ।
A - हम समझ नहीं पा रहे, क्या कहें।
B - काश पहले ही याद कर लेता, जल्दी सब ठीक हो जाता है न?
A - हां न।
B - मैं बहुत खोजा, आप मिले नहीं। संपर्क नहीं हो पाया।
A - हाँ ये तो है। क्या करती।
B - कभी-कभी याद करता था फिर खामोश सा हो जाता था।
A - अरे क्यों?
B - पता नहीं, ऐसे ही।
A - नटखट बच्चा।
B - बेटा नहीं बुलाओगे?
A - बुलाएंगे न...क्यों नहीं बुलाएंगे
B - इतने सालों से सुना नहीं।
A - अब सुनोगे।
B - ...
A - कुछ लोग फोन करते थे
B - अच्छा
A - मैं सोचती थी, बेटा भूल गया?
B - लो आज याद कर लिया।
A - क्या नया हुआ इस बीच?
B - दो किताबों में नाम छपा इस अभागे का?
A - हट, अभागा नहीं बोलते..
B - बस जो कह के सुनाता था, वो कागजों में है।
A - हमें कब दोगे किताब, बताओ?
B - जब आप चाहें, बस ये सब सामान्य हो जाए।
A - हम अब पढ़ तो नहीं पाते, हाँ लेकिन तुम्हें जरुर पढ़ेगें।
B - 😊
B - अच्छा
A - मैं सोचती थी, बेटा भूल गया?
B - लो आज याद कर लिया।
A - क्या नया हुआ इस बीच?
B - दो किताबों में नाम छपा इस अभागे का?
A - हट, अभागा नहीं बोलते..
B - बस जो कह के सुनाता था, वो कागजों में है।
A - हमें कब दोगे किताब, बताओ?
B - जब आप चाहें, बस ये सब सामान्य हो जाए।
A - हम अब पढ़ तो नहीं पाते, हाँ लेकिन तुम्हें जरुर पढ़ेगें।
B - 😊
No comments:
Post a Comment