बात ऐसी है कि बाजार में चरस कोकेन बेचने वाली अलग-अलग दुकानें हैं, अब भले इसमें कोई दुकानदार मृदु व्यवहार का हो या कठोर व्यवहार करने वाला, बेचेगा तो वह कोकेन चरस ही, मूल्य में 19-20 का फर्क हो सकता है, कोकेन की गुणवत्ता पैकिंग आदि अलग-अलग हो सकती है, लेकिन है तो सबके पास नशे का ही सामान और अंतिम ध्येय उसी नशीले पदार्थ का वितरण ही करना है, सब अपना व्यापार ही तो कर रहे हैं, बाबागिरी नामक आपराधिक व्यापार। ऐसा व्यापार जो लोगों की चेतना को, उनके विवेक को कच्चा चबाकर, उनको दिगभ्रमित कर अपनी नींव मजबूत करता है। वैसे वास्तव में देखा जाए तो असल में चरस कोकेन ड्रग्स बेचने वाले देश समाज को उतना पीछे नहीं ढकेल रहे हैं जितना ये बाबा लोग ढकेल रहे हैं।
Wednesday, 22 June 2022
तेरे बाबा बनाम मेरे बाबा
बात ऐसी है कि बाजार में चरस कोकेन बेचने वाली अलग-अलग दुकानें हैं, अब भले इसमें कोई दुकानदार मृदु व्यवहार का हो या कठोर व्यवहार करने वाला, बेचेगा तो वह कोकेन चरस ही, मूल्य में 19-20 का फर्क हो सकता है, कोकेन की गुणवत्ता पैकिंग आदि अलग-अलग हो सकती है, लेकिन है तो सबके पास नशे का ही सामान और अंतिम ध्येय उसी नशीले पदार्थ का वितरण ही करना है, सब अपना व्यापार ही तो कर रहे हैं, बाबागिरी नामक आपराधिक व्यापार। ऐसा व्यापार जो लोगों की चेतना को, उनके विवेक को कच्चा चबाकर, उनको दिगभ्रमित कर अपनी नींव मजबूत करता है। वैसे वास्तव में देखा जाए तो असल में चरस कोकेन ड्रग्स बेचने वाले देश समाज को उतना पीछे नहीं ढकेल रहे हैं जितना ये बाबा लोग ढकेल रहे हैं।
Wednesday, 8 June 2022
जब एक पुरूष धोएगा एक स्त्री के कपड़े -
Friday, 3 June 2022
A tribute to the legend - siddhu moosewala
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाबी संगीत के एक सुनहरे युग का भी अंत हो गया। मूसेवाला ने दो समानांतर लेकिन विशिष्ट पंजाबी संगीत परंपराओं का मिश्रण प्रस्तुत किया, पंजाबी संगीत के शौर्य और वीरता वाले गायन में उन्होंने वेस्टर्न रैप का टच दिया।
उनकी मृत्यु के बाद, कुछ पत्रकारों ने मूसेवाला की तुलना महान 27-प्रसिद्ध संगीतकारों जैसे ब्रायन जोन्स, जिमी हेंड्रिक्स, जेनिस जोप्लिन, जिम मॉरिसन, कर्ट कोबेन और रॉबर्ट जॉनसन से की- जिनकी मृत्यु उनके तीसवें जन्मदिन से पहले हुई थी। लेकिन यह वर्गीकरण विडंबनापूर्ण है, क्योंकि इससे पता चलता है कि अधिकांश पंजाबी गायक-गीतकार अमर सिंह चमकीला को भूल गए हैं, जिन्होंने 1980 के दशक में पंजाबी संगीत को फिर से परिभाषित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। जब 1988 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई, तो वह उस समय के सबसे लोकप्रिय पंजाबी गायक थे और वे मूसेवाला की उम्र के ही थे जब उनकी मृत्यु हुई थी।
चमकीला मर्डर मिस्ट्री को कभी भी नहीं सुलझाया गया, कोई ठोस निर्णय नहीं आया, हालांकि सिख उग्रवादियों को दोषी ठहराया गया था, क्योंकि उस समय खालिस्तान आंदोलन सक्रिय था। मूसेवाला की हत्या, जाहिर है, जांच के दायरे में है और शायद कुछ समय के लिए होगी। हालांकि, उनके अंतिम संस्कार में पिछले पचास वर्षों में पंजाब में सबसे ज्यादा भीड़ जमा हुई थी। उनके गायन ने क्षेत्रवाद और भाषा की सीमाओं को पार कर दिया, इस वजह से उन्हें भारत और पाकिस्तान में पंजाबियों और प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ कनाडा में गोरों और अश्वेतों के बीच लोकप्रियता मिली। इस कारण से भी उनकी कविता और गायन को पंजाब की संस्कृति और इतिहास के संदर्भ के रूप में रखने की जरूरत है।
लोक गीतों, खासकर सार्वजनिक रूप से गाए जाने वाले गीतों की पंजाबी संस्कृति में महत्वपूर्ण भूमिका है। पाकिस्तानी मूल की संयुक्त राज्य अमेरिका की इतिहासकार फ़रीना मीर बताती हैं कि क्यों काल्पनिक प्रेमगाथाएं, जिन्हें किस्सा के नाम से जाना जाता है, पंजाब के इतिहास और संस्कृति की एक अनिवार्य विशेषता है। वह वर्णन करती है कि क्यों, पंजाब के अपने प्रसिद्ध ऐतिहासिक लेख, "चार बाग-ए-पंजाब" में, गणेश दास सोहनी-महिवाल, मिर्जा-साहिबान और हीर-रांझा के किस्से का वर्णन करने के लिए एक तिहाई स्थान देते हैं। जैसा कि मीर कहते हैं - ये प्रेमगाथाएं प्रेम की कथा से परे पंजाब के इतिहास का हिस्सा अधिक हैं।
मैं कहता हूं कि ये प्रेमगाथाएँ हमें समकालीन समाज के पुनर्निर्माण में भी मदद करते हैं, और इसके अलावा, वे रूपकों का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं जो पंजाबी संस्कृति को दर्शाते हैं। ये रूपक न केवल अतीत में, बल्कि आज भी पंजाब में सांस्कृतिक और सामाजिक प्रथाओं के रूप में प्रासंगिक हैं।
पंजाब के दो परिभाषित प्रेम गाथागीत जो इसकी सांस्कृतिक छवि का प्रतिनिधित्व करते हैं, हीर-रांझा और मिर्जा-साहिबान हैं। उनकी कहानियों ने उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाया है, लेकिन वे अन्य तत्वों को समान रूप से साझा करते हैं: जैसे कि दोनों पंजाब से जुड़े हैं, और उनके नायक जट्ट हैं और मुसलमान हैं। हालांकि, दोनों गाथागीतों में पुरुष नायक अपने दोहरे चरित्र का विरोध करते हुए देखे जा सकते हैं। यानी नायक अपने प्रिय को पाने के लिए बहुत अलग तरीके चुनते हैं। रांझा खुद को एक हिंदू योगी के रूप में समर्पित करता है वहीं मिर्जा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिष्टता और वीरता का रास्ता चुनता है।
हीर-रांझा और मिर्ज़ा-साहिबान के कई संस्करण हैं, लेकिन वारिस शाह के हीर और मिर्जा का चरित्र जो कि शुरू में पीलू द्वारा लिखा गया, वह सबसे लोकप्रिय है। लोकगीतों के ये दो सबसे प्रसिद्ध संस्करण एक और विशेषता साझा करते हैं - उनके सभी नायकों का अंत दुख:द होता है। (मूलतः हीर-रांझा को दामोदर गुलाटी द्वारा लिखा माना जाता है, जिसे वारिस शाह ने फिर से लिखा और उसमें सुखद अंत को त्रासदी में बदल दिया।) जबकि हीर-रांझा, हीर के चाचा के षडयंत्रों के कारण मारे गये, वहीं मिर्जा-साहिबान के दुखःद अंत के लिए साहिबान के भाई जिम्मेदार थे।
दोनों प्रेम गाथाएँ पंजाबी संस्कृति में एक विरोधाभास का प्रतिनिधित्व करती हैं। पंजाबी संस्कृति में प्रेम की व्यापक धारणा यह है कि यह मौजूदा मानदंडों के खिलाफ एक विद्रोह है, इसलिए इसे इतना सराहा जाता है। हीर-रांझा और मिर्जा-साहिबान में, पुरुष नायक अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं, लेकिन अंत में एक ही जगह आकर मिलते हैं। रांझा, योगी बाल नाथ के पास जाकर दीक्षा लेता है, और उनका आशीर्वाद लेते हुए हीर को अपनी दुआ में माँगता है। तब वह उस गाँव में जाता है जहाँ हीर की शादी होने वाली है और वह हीर की भाभी की मदद से उसे भगा ले जाता है। मिर्ज़ा-साहिबान के मामले में, मिर्ज़ा साहिबान की सगाई के बाद उसके गाँव में जाता है और वे दोनों वहाँ से भाग निकलते हैं, लेकिन उसके भाई उनका पीछा कर उन्हें पकड़ते हैं और उन्हें मार डालते हैं।
समय के साथ, महान सूफी कवि बुल्ले शाह रांझा को भगवान के प्रतीक के रूप में दर्शाते हुए ऊंचाइयों तक ले गये। वहीं दूसरी ओर, मिर्जा को एक योद्धा के रूप में गढ़ दिया गया। मिर्ज़ा का चरित्र कई पंजाबी लोक नायकों जैसे कि दुल्ला भट्टी, जग्गा डाकू, सुचा सुरमा और जियोना मौरह के लिए एक आदर्श की तरह रहा है, जो कि उनके कई गीतों में महिमामंडित भी हैं। सुचा सुरमा और जियोना मौरह मनसा क्षेत्र के हैं, जहां झगड़े, मारकाट और हत्या की घटनाएँ आम हैं। मनसा क्षेत्र शैक्षिक दृष्टि से भी अपेक्षाकृत कमजोर रहा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा में। (हालांकि उसी मनसा क्षेत्र का मूसेवाला कनाडा से प्रशिक्षण प्राप्त इलेक्ट्रिकल इंजीनियर था।)
कई लोकगाथा आख्यानों में, संत और योद्धा रूपी ये दोनों चरित्र भिन्नताओं के बावजूद एक दूसरे से टकराते हुए दिखाई देते हैं। ऐसी भी कहानियाँ हैं जहाँ योध्दा सन्यासी बन गये और और सन्यासी योद्धाओं में बदल गये। कुछ अपवादों के साथ, जैसे कि दसवें सिख गुरु, जो संत सिपाही के रूप में पूजे जाते हैं, लोकगाथा के कथा में इन्हें समानांतर रूप से एक योद्धा और संत के रूप में दिखाया गया है। इसीलिए जैसे अतीत में मिर्ज़ा ने एक घोड़ी की सवारी करता था और तीर धनुष से लैस रहता था, वैसे ही आज का हीरो एक बड़ी कार चलाता है और बंदूक साथ लेकर चलता है। यह प्रतीकात्मकता युवाओं को आकर्षित करती है, लेकिन दोनों का सांस्कृतिक अर्थ अभी भी वही है।
इसलिए, हम देखते हैं कि मूसवाला ने योद्धाओं की परंपरा में गायन का रास्ता चुना। उन्होंने अपने संगीत वीडियो में हिंसक प्रतीकों को प्रस्तुत किया, और ऐसा करने वाले वे अकेले नहीं हैं। कई गायकों ने ऐसा किया है, उदाहरण के लिए, मनकरीत औलख, अमृत मान, कोरला मान, सिंगगा, दिलजीत दोसांझ, लाडी चहल और अन्य। यहां तक कि बानी संधू और गुरलेज़ अख्तर जैसी महिला गायक भी इस शैली के प्रतिनिधि रहे हैं।
मूसेवाला गायन संस्कृति के मिर्ज़ा परंपरा के वाहक थे, इसमें यह बाध्यता रहती है कि रोमांटिक गाने लिखे या गाये नहीं जाते हैं। उनके एक गाने "tochan" में स्वरों के बीच प्रेम की अनुभूति जैसे तत्व हैं लेकिन उनके गाने मिर्जा लोक गाथागीत के प्रेमी वाले परंपरा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। अलग अलग परंपराओं का यह सम्मिश्रण मूसेवाला की असल शैली की सटीक व्याख्या करने को चुनौतीपूर्ण बनाता है। अवचेतन मन में जाने पर समझ आया कि शायद उनके गाने पंजाबी गायन शैली "द कावेेशारी" के एक और आयाम को छूते हुए दिखाई देते हैं।
Kaveeshari को संगीत के साथ या बिना गाया जा सकता है। इस परंपरा में महत्वपूर्ण गायक-गीतकार बाबू रजब अली, सोहान सिंह सीतल और करनेल सिंह पारस रहे हैं। पारंपरिक गायन के विपरीत, Kaveeshari शैली में लंबी व्याख्याएँ होती है जिसमें एक गाने का कंटेंट प्रमुखता से उभर कर आता है। इस शैली में प्रत्येक श्लोक में दस या पंद्रह लाइनें होती हैं, जबकि सामान्यतः एक गीत में प्रत्येक गीत के लिए चार से छह लाइनें होती हैं। कावेशारी की शैली भी अलग है, क्योंकि इसमें गायन के दौरान संगीत बहुत ही सीमित मात्रा में या ना के बराबर रहता है।
मूसेवाला ने अपने गीतों को कावेेशारी शैली में लिखा था, लेकिन उसका प्रस्तुतिकरण उन्होंने पश्चिमी रैप में किया है जहां अमूमन गानों में म्यूजिक का डाॅमिनेंस रहता है। मजे की बात यह कि म्यूजिक कितना भी डाॅमिनेंट हो, वह मूसेवाला की मोटी और तेज आवाज को दबा नहीं सकता था। मूसेवाला द्वारा किए गये इस अभिनव प्रयोग ने मिर्ज़ा योद्धा परंपरा और कावेशारी के माध्यम से दो समानांतर लेकिन अलग -अलग पंजाबी गायन परंपराओं को जोड़ा। और इसे उन्होंने पश्चिमी रैप के रूप में प्रस्तुत किया। यही कारण रहा है कि उन्हें दुनिया भर में सराहा गया जब उन्होंने 2015 में अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था।
एक गीतकार के रूप में, मूसेवाला ने पंजाब की सांस्कृतिक विरासत का एक समृद्ध मिश्रण पेश किया। पंजाबी के मालवा बोली के स्पर्श के साथ ग्रामीण शब्दावलियों के संयोजन ने उनके गीतों को नया आयाम दिया। वे अक्सर रूपकों और प्रतीकों का प्रयोग करते थे, जिसकी कभी-कभी गलत तरीके से व्याख्या और आलोचना की जाती थी। एक गीत जिसमें एक ऐतिहासिक सिख शख्सियत "Mai bhago" का उल्लेख है, उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसमें, उन्होंने यह कहने की कोशिश की थी कि लोगों को आधुनिक पंजाबी लड़कियों के पीछे भागने के बजाय Mai bhago से प्रेरणा लेनी चाहिए। महिलाओं पर एक और गीत में एक युवा और बहादुर लड़की को पेश किया जो बिल्कुल Jeona maurh की तरह लगती है। अपनी मां के बारे में लिखा गया उनका गीत एक ट्रेंड-सेटर बन गया था। उनका प्रसिध्द गीत "295" धर्म की राजनीति और मीडिया की एक कड़ी आलोचना थी। गाने में यह कहा गया है कि आए दिन धर्म के नाम पर झगड़े फसाद होते हैं, यदि आप सच बोलते हैं तो आपको आईपीसी की धारा 295 के तहत पकड़ लिया जाएगा और अगर आप जीवन में कुछ अच्छा करते हैं तो लोग आपसे नफरत करेंगे।
जब हम सिध्दू मूसेवाला को एक रचनात्मक गीतकार और गायक के रूप में देखते हैं, तो वह एक ऐसे ट्रेंड-सेटर के रूप में उभरता है जो पंजाबी जीवनशैली और संस्कृति के मजबूत पहलुओं को सामने रखकर लोगों में एक उम्मीद की किरण लेकर आता है। उसके वीडियो में बंदूकें दिखाई देती हैं, लेकिन बॉलीवुड फिल्म के पोस्टर से शुरू होने से योद्धाओं के कथानक तक पूरी यह भारतीय संस्कृति युद्ध और हत्याओं के विवरण से भरी हुई है। मूसेवाला उस पंजाबी परंपरा का हिस्सा था जिसमें एक प्रेमी और योद्धा रचनात्मक रूप से एक दूसरे में समाहित हो जाते हैं लेकिन जब उन्होंने अपने संगीत में खुद को एक प्रेमी लड़के के रूप में पेश नहीं किया इसका अर्थ यह है कि उन्होंने मिर्ज़ा को एक प्रेमी के रूप में खारिज कर दिया। तब मिर्जा के पास क्या बचा, एक ऐसा बागी जिसने केवल डाकुओं ने उच्च नैतिक आधार को बरकरार रखा। मूसेवाला के कुछ गीतों में हमें ऐसी छवि देखनी को मिलती है। बहादुरी और साहस की विशिष्ट पंजाबी परंपरा का उनका संयोजन जिसमें आशावादिता का पुट दिखाई देता है। अंत में यही कि कोशिश करने से दुनिया में सब ठीक हो जाता है, करते रहिए। लेकिन अभी उसे अलग कर दें। तब तक के लिए यही कि पंजाब में जल्द ही एक और मूसेवाला नहीं आने वाला है।
Wednesday, 1 June 2022
हल और हथियार - जट्ट लोक
आज भी भारतीय सेना में बड़ी गिनती इन हल और हथियार के कल्चर वालों की है और हर रोज तिरंगे में लिपट कर घर आते हैं ताकि आप आराम से सो सकें। मुझे बताओ किसान किसी भी जाति का क्यों ना हो उसके घर पर क्या कोई हथियार नही है ? लाठी, जेली, गंडासी, कुल्हाड़ी तो हर किसान के घर पर मिलेगी । मुसेवाल के गीत में हथियार भी थे तो ट्रैक्टर हल भी थे , पशु भी थे और खेत भी थे । उसके गाने ऐसे नहीं थे कि आप अपनी बहन माँ के साथ ना देख सकें।
मुसेवाल की शव यात्रा में उसके बाप ने अपने ही बेटे के स्टाइल में अपने पट पे थापी मार के आसमान की ओर हाथ किया, बेटे के जज्बे को बुलंद किया। बेटे के शव के पास खड़े पट पर थापी मारना हर किसी के जिगरे में नही होता, उसके लिए आपके पीढ़ियों का डीएनए काम करता है और ये थापी सबूत है कि इस इलाके के लोग सदियों तक किस तरह से हमलावरों से लड़ते आये।
माफ करना हम उस कल्चर के वंशज है जो सदियों तक देश के दुश्मनों से लड़े, हम जी हजूरी और रिश्तेदारी करने वाले नहीं है।
Thursday, 26 May 2022
सोशल मीडिया के आने से लड़कियों की स्वतंत्रता बढ़ी है -
आज से पंद्रह साल पहले जब सोशल मीडिया प्रचलन में नहीं आया था तब एक लड़की के लिए अपनी पहचान अपनी तस्वीर लोगों के सामने रखना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती थी, खतरा ही समझते थे। मेरे जानने में अधिकतर लड़कियाँ ऐसी रही कि जिनकी कोई तस्वीर किसी के पास है, तो उन्हें अपने चरित्र को लेकर एक अजीब किस्म का अपराधबोध होता था, इस अपराधबोध के चलते वह लड़कों से बात तक कर लेती थीं कि वह उनकी क्लोज फोटो फेंक दे या डिलिट कर दे।
तब उस समय आरकुट था, कैमरे वाले फोन भी नहीं थे, उस समय जो अपनी तस्वीरें शेयर करतीं, उनको बहुत एडवांस, चंट, फार्वर्ड न जाने क्या क्या कहा जाता। जब आरकुट मृत्यु की कगार पर था, और फेसबुक अपने पाँव पसार रहा था, तब एक तूफान सा आया, जिसमें लड़कियाँ खुलकर अपने आपको प्रस्तुत करने लगी, यानि सिर्फ लड़के ही क्यों सोशल मीडिया में मौज काटें। तब का समय याद है, इंटरनेट इतना सुलभ नहीं हुआ करता था, 3G भी नहीं था, लोग कैफे में घंटों बैठकर अपने स्कूल कालेज की लड़कियों की तस्वीरें देखकर ही चौड़े हो जाया करते। कुछ नल्लों का यही काम रहता कि वे तस्वीरों का कलेक्शन रखा करते।
तब का समय देखिए, और आज, आज तो ऐसा हो गया है कि अब किसी को अगर कोई लड़की पसंद है तो उसे अलग से देखने के लिए घर के पास राउंड मारने तक की जरूरत नहीं है, कहीं घूमने जा रही हो तो पीछे जाकर छुपकर देखने का झंझट ही खत्म। लड़कों को अब वन टच में सोशल मीडिया में सीधे तरोताजा रील ही देखने मिल जाता है, लड़कियों के लिए भी चीजें थोड़ी आसान हुई है। लड़कियों ने खुद ही खुलकर अपने आप को सोशल मीडिया में अपडेट करते हुए लड़कों को बहुत हद तक शांत किया है, चीजें बहुत हद तक नार्मलाइज हुई हैं। अब किसी को किसी लड़की का फोटो चोरी करने, या सेव करने की जरूरत ही नहीं है, अब तो इतनी सारी जानकारी आसानी से उपलब्ध हैं कि किसी की तस्वीर का स्क्रीनशाॅट भी लेने की आवश्यकता नहीं, निजता का भले भूस बन चुका हो फिर भी मैं इसे सकारात्मक रूप में देखता हूं।
लेकिन, लेकिन अटैक तो आज भी उतने ही हैं जितने पहले थे, पहले लड़के सामने फूल पत्र दिया करते, किसी दोस्त से बुलवाते या फिर जैसे किसी अनजान का पीछा करते, वैसे यह आज भी होता है, लेकिन आजकल सोशल मीडिया में इनबाक्स में हमले ज्यादा बढ़ गये हैं। कैसे भी एक बार चेहरा देख लेने की चाह ने व्हाट्सेप्प और रील तक की दूरी तय की है। इस दरम्यान लड़कियों ने लड़कों के भीतर की हिंसा को कुण्ठा को बहुत हद तक कम किया है। लड़कियों को साधुवाद।
भारतीय इतने भ्रष्ट क्यों हैं?
लेख का हिन्दी अनुवाद -
भारतीय लोग होब्स विचारधारा वाले हैं (सिर्फ अनियंत्रित असभ्य स्वार्थ की संस्कृति वाले)
भारत में भ्रष्टाचार का एक सांस्कृतिक पहलू है। भारतीय भ्रष्टाचार को लेकर बिल्कुल असहज नहीं होते, भारत में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैला हुआ है। भारतीय किसी भ्रष्ट व्यक्ति का विरोध करने के बजाय उसे सहन करते हैं। कोई भी नस्ल जन्मजात इतनी भ्रष्ट नहीं होती है।
ये जानने के लिये कि भारतीय इतने भ्रष्ट क्यों होते हैं उनके जीवनपद्धति और परम्पराएं देखिये।
भारत मे धर्म लेन-देन के व्यवसाय जैसा है। भारतीय भगवान को भी इस उम्मीद में पैसे देते हैं कि वो बदले में दूसरों की तुलना में इन्हें वरीयता देकर फल देंगे। यह तर्क इस बात को दिमाग में बिठाता है कि अयोग्य लोगों को इच्छानुसार कोई चीज पाने के लिये कुछ देना पड़ता है। मंदिर के चहारदीवारी के बाहर इसी लेनदेन को भ्रष्टाचार कहते हैं। धनवान भारतीय कैश के बजाय स्वर्ण और अन्य आभूषण आदि देता है। वो अपने यह तोहफे किसी गरीब को नही देता, भगवान को देता है। वह सोचता है कि किसी जरूरतमंद को देने से धन बर्बाद होता है।
जून 2009 में द हिंदू ने कर्नाटक के एक मंत्री जनार्दन रेड्डी द्वारा स्वर्ण और हीरों के 45 करोड़ मूल्य के आभूषण तिरुपति को चढ़ाने की खबर छापी थी। भारत के मंदिर इतना ज्यादा धन प्राप्त कर लेते हैं कि वो ये भी नहीं जानते कि उसका करें क्या। अरबों की सम्पत्ति मंदिरों में व्यर्थ पड़ी है।
जब यूरोपियन भारत आए तो उन्होने यहाँ स्कूल बनवाए। जब भारतीय यूरोप और अमेरिका जाते हैं तो वो वहाँ मंदिर बनाते हैं।
भारतीयों को लगता है कि अगर भगवान कुछ देने के लिये धन रूपए पैसे चाहते हैं तो फिर ऐसा काम करने में कुछ गलत नहीं हैं। इसीलिए भारतीय इतनी आसानी से भ्रष्ट बन जाते हैं।
भारतीय संस्कृति इसीलिए इस तरह के व्यवहार को आसानी से आत्मसात कर लेती है, क्योंकि -
1. नैतिक तौर पर इसमें चरित्र पर कोई दाग नहीं आता। एक अति भ्रष्ट नेता जयललिता दुबारा सत्ता में आ जाती है, जो आप पश्चिमी देशों में सोच भी नहीं सकते।
2. भारतीयों की भ्रष्टाचार के प्रति संशयात्मक स्थिति इतिहास में साफ देखने को मिलती है। भारतीय इतिहास बताता है कि कई शहर और राजधानियों के रक्षकों को गेट खोलने के लिये और कमांडरो को सरेंडर करने के लिये घूस देकर जीता गया। ये सिर्फ भारत में हुआ है।
भारतीयो के भ्रष्ट चरित्र का ही परिणाम है कि भारतीय उपमहाद्वीप में बहुत सीमित युद्ध हुए। ये चकित कर देने वाली बात है कि भारतीयों ने प्राचीन यूनान और माडर्न यूरोप की तुलना में कितने कम युद्ध लड़े। नादिरशाह का तुर्कों से युद्ध तो बेहद उग्र और अंतिम सांस तक लड़ा गया था। भारत में तो युद्ध की जरूरत ही नहीं थी, घूस देना ही सेना को रास्ते से हटाने के लिए काफी था। कोई भी आक्रमणकारी जो पैसे खर्च करना चाहे भारतीय राजा को, चाहे उसके सेना में लाखों सैनिक क्यों न हों, हटा सकता था।
प्लासी के युद्ध में भी भारतीय सैनिकों ने मुश्किल से मुकाबला किया। क्लाइव ने मीर जाफर को पैसे दिये और पूरी बंगाल सेना 3000 लोगों में सिमट गई। भारतीय किलों को जीतने में हमेशा पैसों के लेनदेन का प्रयोग हुआ। गोलकुंडा का किला 1687 में पीछे का गुप्त द्वार खुलवाकर जीता गया। मुगलों ने मराठों और राजपूतों को मूलतः रिश्वत से जीता। श्रीनगर के राजा ने दारा के पुत्र सुलेमान को औरंगजेब को पैसे के बदले सौंप दिया। ऐसे कई केस हैं जहाँ भारतीयो ने सिर्फ रिश्वत के लिये बड़े पैमाने पर गद्दारी की।
सवाल यह है कि भारतीयो में सौदेबाजी का ऐसा कल्चर क्यों है जबकि तमाम सभ्य देशों में ये सौदेबाजी का कल्चर नहीं है।
3. भारतीय इस सिद्धांत में विश्वास नहीं करते कि यदि वे सब नैतिक रूप से व्यवहार करेंगे तो सभी तरक्की करेंगे क्योंकि उनकी "आस्था/धर्म" यह शिक्षा नहीं देती है। उनका कास्ट सिस्टम (जातिवाद) उन्हें बांटता है। वो यह हरगिज नहीं मानते कि हर इंसान समान है। इसकी वजह से वो आपस मे बंटे और दूसरे धर्मों में भी गये। कई हिंदुओ ने अपना अलग धर्म चलाया जैसे सिख, जैन, बुद्ध, और कई लोग ईसाई और इस्लाम में गये। परिणाम यही है कि भारतीय एक दूसरे पर विश्वास नहीं करते। भारत में कोई भारतीय नहीं है, वे हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आदि आदि हैं। भारतीय भूल चुके हैं कि 1400 साल पहले वे एक ही धर्म के थे। इस बंटवारे ने एक बीमार संस्कृति को जन्म दिया है। ये असमानता एक भ्रष्ट समाज के रूप में परिणित हुई, जिसमें हर भारतीय दूसरे भारतीय के विरुद्ध है, सिवाय भगवान के जो उनकी आस्थानुसार खुद रिश्वतखोरी करता है।
Tuesday, 17 May 2022
भारतीय समाज में महिलाओं द्वारा की जाने वाली सूक्ष्म हिंसा की घटनाएँ -
करीबी मित्र की बात पर संज्ञान लेते हुए चलिए आज बात कर ली जाए -
1. एक दोस्त की गर्लफ्रेंड रही, घर से संपन्न रही, इतनी तो संपन्नता थी ही कि अपनी बेसिक जरूरतों के लिए किसी से उसे उधार न लेना पड़े। उसकी एक आदत यह रही कि जब भी वह शापिंग माॅल जाती, जहाँ कैमरा न होता, वहाँ से कुछ छोटी-मोटी चीजें कपड़ों के भीतर छुपाकर ले आती यानी चुरा लाती और उनका कलेक्शन रखती। यह सब बड़े शौक से अपने प्रेमी को भी बताती।
2. एक परिचित लड़की रही, उसे अपनी एक दोस्त से कुछ खुन्नस रही होगी, दोनों एक दुकान पर कहीं मिले होंगे, उसकी दोस्त ने कुछ सामान खरीदा होगा और दुकान की मालकिन जो कुछ देर के लिए अंदर गई थी उसे यह कह दिया कि पैसे यहीं रजिस्टर में दबा के रख दी हूं, इतना कहकर वह चली जाती है, दूसरी लड़की जिससे उसकी नहीं बनती थी, वह उसी समय वह पैसे चुरा लेती है और मालकिन के आने के पहले दोनों चले जाते हैं, दुकान में चूंकि उनके अलावा और भी लोग मौजूद रहते हैं, तो चोर लंबे समय बाद पकड़ में आता है, तब तक वह लड़की अपने मकसद में कामयाब हो चुकी होती है कि मैंने उस लड़की के पैसे चुराकर उसको मानसिक रूप से तंग किया।
3. एक दोस्त की दीदी रही, हद महत्वाकांक्षी, क्लास में टाॅप करना उसके लिए मानो जीवन मरण का प्रश्न रहा, उसकी एक खास सहेली थी जो कि पढ़ाई के मामले में उसकी चिर प्रतिद्वंदी रही, बोर्ड परीक्षा आने के पहले उस अति महत्वाकांक्षी लड़की ने एक दिन क्लास में खुद को भूत पकड़ने का ढोंग किया, और रोते गिड़गिड़ाते बेहोश होकर लेट गई। उसकी सहेली खूब चिंतित रही, कई दिन उसके घर जाती, उसका हालचाल लेती, उधर वह लड़की जमकर पढ़ती रही, इधर उसकी सहेली चिंताविमुख होकर पढ़ाई में उतना ध्यान नहीं दे पाई। महत्वाकांक्षी लड़की ने परीक्षा में टाॅप किया, और एक दिन रोते हुए अपनी सहेली को बताया कि बहन मुझे जलन हुई तेरे से, इसलिए मैंने जानबूझकर ऐसा किया, मुझे कुछ नहीं हुआ था।
4. एक लड़की रही, उसके खूब सारे लड़के दोस्त रहे, वह अलग-अलग लड़कों से दोस्ती रखती, लड़कों से रोने धोने वाले दुखियारे अंदाज में प्यार भरी बातें करती, पता नहीं उसमें क्या जादू था, लड़के उसके पीछे ऐसे पागल होते कि बिना मिले ही शादी तक के लिए परेशान हो जाते, और लड़की बीच रास्ते छोड़कर भागती जाती। कई लड़के उसकी वजह से हाॅस्पिटलाइज हुए, कुछ एक पेशेवर शराबी बन गये, कुछ लोगों को उस मानसिक आघात से निकलने में लंबा समय लग गया। उसकी मीठी बातों से लोग इतना खौफ खाते कि पलटकर उसे जवाब भी देते या गुस्सा भी करते तो उन्हें फिर माफी माँगने का मन हो जाता। बाद में पता चला कि उस लड़की को अलग-अलग तरह के लड़कों के दिमाग से खेलने में मजा आता था। उसकी वजह से इतने सारे लोग व्याकुल होते हैं, इस बात से उसके इगो को संतुष्टि मिलती थी।
5. एक औसत दिखने वाली काॅलेज की लड़की रही, वह अपने से अधिक सुंदर दिखने वाली छरहरी काया वाली लड़कियों से खूब चिढ़ती। ऐसी लड़कियों की वह खूब तारीफ करती, उनकी मदद भी करती, उनके लिए खुद को समर्पित करती, बड़ी दीदी या माता-पिता की तरह भूमिका अदा करती लेकिन भीतर से उनके प्रति खूब ईर्ष्या रखती, कई बार तो उनका चेहरा अच्छा न दिखे, खराब हो जाए, उस उद्देश्य से ऐसे क्रीम पाउडर लोशन में कुछ मिलावट भी कर जाती। हमेशा उनके दिमाग से खेलती, उनको कमजोर करती, उनको अपने हिसाब से संचालित करती, किससे दोस्ती करनी है, किससे प्रेम करना है, माता-पिता से क्या कैसे बात करना है, सब कुछ कंट्रोल करने लगती। वह कहती कि चूंकि वह औसत दिखती और उसे कोई न पूछता तो उसे बाकी लड़कियों जिनको हर कोई तवज्जो देते, उन्हें प्रेम में और बाकी दुनियावी चीजों में हारा हुआ देखकर, निराश हताश देखकर उसको बहुत बेहतर महसूस होता था, यह बात उसने खुद स्वीकारा।
असल में हम जिस समाज में रहते हैं, वहाँ अधिकांशः लड़कियाँ ऐसे ही सूक्ष्म तरीके से जमकर बड़ी-बड़ी हिंसा की घटनाओं को अंजाम दे जाती हैं, अभी उनके माता बनने के बाद की जाने वाली हिंसा की बात ही नहीं की जा रही है, सिर्फ एक लड़की रहते हुए वह कितनी हिंसा करती है, अभी उसी की बात की जा रही है, और यह तो सिर्फ छुटपुट हिंसा और द्वेष वाले उदाहरण ही मैंने प्रस्तुत किए हैं जो आपमें हममें से बहुत लोगों ने अपने आसपास देखा होगा लेकिन संज्ञान में नहीं लिया होगा। असल में यही सब आगे जाकर ज्वालामुखी बनकर फटता है।
जिनका जिक्र किया गया है, ऐसी लड़कियाँ फिर आगे परिवार भी सँभालती हैं, बच्चे पैदा करती हैं, बच्चों को तालीम के नाम पर वही मिलता है, जो माता के पास देने को होता है। बच्चे बचपन से सबसे ज्यादा अपनी माँ के साथ ही रहते हैं, तो वे खूब हिंसा का शिकार होते हैं, और आगे जाकर यही बच्चे अलग-अलग रूपों में हिंसा दिखाते हैं। इसी तरह इस हिंसात्मक मानसिकता का हस्तांतरण पीढ़ी दर पीढ़ी होता रहता है।
ऊपर जितने उदाहरण लिखे हैं, कहीं कम कहीं ज्यादा, समाज ऐसे ही लोगों से अटा पड़ा है, ऐसे उदाहरणों की रेल बनाई जा सकती है, 101 कहानियाँ जैसी पुस्तक तैयार की जा सकती है, लेकिन स्त्री विमर्श कमजोर न हो जाए, इसलिए इन सब से परहेज ही करता हूं, बाकी अपनी-अपनी सोच है।
Saturday, 14 May 2022
हमारा देश सच नहीं स्वीकारता -
B - दुनिया के और देशों में भी बची हुई है,
A - विदेशों में तो शादी तलाक रिश्ते आदि मजाक की तरह होता है,
B - आप कितने देशों में रहकर आए हैं या सिर्फ गूगल में पढ़ के यह सब कह रहे,
A - नहीं मैंने सुना है, उन देशों में आज उनकी अपनी संस्कृति बची नहीं है,
B - उनकी छोड़िए, अपने देश का अपने परिवार समाज का बताइए,
A - क्या बताना है, यहाँ का आपको नहीं मालूम?
B - आप अनजान बन रहे, इसलिए कह रहा,
A - हमारे यहाँ वैसा कुछ नहीं होता,
B - तो फिर इतने तलाक, झगड़े फसाद क्यों होते हैं,
A - वो कुछ एक अपवाद मामले होते हैं,
B - अच्छा वो सव छोड़िए, छोटे बच्चों के साथ चाइल्ड एब्यूज, बैड टच के मामले में हम कितने आगे हैं आपको पता भी है,
A - आप कुछ मामलों के आधार पर कह रहे होगे,
B - मैं तो ठोक के कहता हूं, भारत की लगभग हर लड़की बचपन में चाइल्ड एब्यूज या बैड टच झेल चुकी होती है, अपवादों में अपवाद बच पाते हैं,
A - मैं आपकी इस बात को नहीं मानता,
B - ठीक है, आप शादीशुदा हैं न, अपनी पत्नी का बताइए,
A - उसके साथ कभी कुछ नहीं हुआ होगा, नहीं तो वह जरूर बताती।
B - क्या पता आपके इगो को चोट न पहुंचे इसलिए छुपा ली हो।
A - ऐसी बात नहीं है, वह मुझसे कुछ नहीं छुपाती,
B - फिर भी आप एक बार भरोसे में लेकर अच्छे से पूछकर देखिएगा।
कुछ दिन बाद...
A - आपने सही कहा था,
B - अब आपको यकीन हुआ?
A - मुझे नहीं पता मैं इस सच को स्वीकार पाऊंगा या नहीं
B - क्यों नहीं स्वीकार पाएंगे?
A - मैं जो महसूस कर रहा हूं, मैंने बता दिया।
B - आप सही कह रहे, पूरा भारत यही करता है, सच नहीं स्वीकारता है।
Wednesday, 11 May 2022
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता -
मैं चाहता हूं कि अपने लिए उगाऊँ ताजी सब्जियां,
सभी तरह के मसाले और खूब सारे फल,
और बाहरी खान-पान से दूरी बना लूं।
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता,
मैं चाहता हूं कि मैं रहूं धरती के जिस हिस्से में,
वहाँ का जलस्तर मुझे ऊपर तक महसूस होता हो,
पानी से यह नजदीकी इतनी हो कि उसके होने का भाव,
आसपास की मिट्टी और पेड़-पौधों में साफ दिखता हो।
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता,
मैं चाहता हूं कि क्रांक्रीट और टाइल्स मार्बल से अप्रभावित,
मिट्टी और पेड़-पौधों से हमेशा घिरा रहूं।
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता,
मैं चाहता हूं कि खुद को हर तरह के तनाव से मुक्त करूं,
हर तरह की हिंसा से निजात पा लूं,
किसी भी प्रकार की कुण्ठा का प्रवेश अपने भीतर न होने दूं।
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता,
मैं चाहता हूं कि पहले मैं खुद अपने भीतर कुछ बदल लूं,
कुछ चीजें जोड़ लूं, कुछ चीजें घटा लूं,
कुछ इस तरह खुद को नया करता चलूं।
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता,
मैं चाहता हूं कि संगीत मेरे भीतर बहता रहे,
हवा के झोंके की तरह,
घने आसमानी बादलों की तरह,
किसी नदी के पानी की तरह।
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता,
मैं चाहता हूं कि दुरूपयोग और सदुपयोग,
फिजूलखर्च और मितव्ययिता,
हमेशा इन तत्वों को मन देख पाता हो।
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता,
मेरी चाह है कि हर एक बहाव देख सकूं,
चाहे वह मन का हो या शरीर का,
चाहे वह तनाव का हो या लहू का,
इस मन रूपी शरीर की हर एक गतिविधि,
मेरी नजर में रहे।
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता,
मैं तो चाहता हूं कि मेरे मन शरीर का ताप,
बना रहे साम्यावस्था में,
और किसी को हानि न पहुंचाए।
मैं दुनिया नहीं बदलना चाहता,
मैं चाहता हूं कि मेरी दैनिक जरूरतों की माँग,
जीने लायक मेरी आवश्यकताएँ,
दुनियावी समझ की तमाम ऊंचाईयाँ,
न किसी के लिए बोझ बने,
न मैं किसी पर बोझ बनूं,
मेरी आत्मनिर्भरता सिर्फ प्रकृति से हो,
सब कुछ प्रकृति से शुरू करूं,
और प्रकृति पर खत्म करूं।
Sunday, 8 May 2022
साहित्य अकादमी पुरूस्कार विजेता के खिलाफ यौन शोषण का मामला -
Saturday, 7 May 2022
Yoga Realizations -
1. When you are seriously into awarenss, when you start your journey towards awareness with a do or die attitude, when you start understanding things around you. Then you will slowly realize that even the first morning droplets of water in your face has a different effect, also when water reaches your eyes, you will be filled with a whole new level of energy, because you start seeing that set of emotion/feeling/thought/expression which is generated when water start touching different parts of your body.
Wednesday, 4 May 2022
बहनबाज -
ये बहनबाज भैया सरीखे लोग शुरूआत में अपनी नींव मजबूत करते हैं, भरोसा कायम करते हैं, सगे भाई से अधिक केयर करते हैं, खुद को इसके लिए पूरी तरह झोंक देते हैं, चूंकि ये अच्छी दोस्ती कायम नहीं कर पाते हैं, इसके अलावा भी अगर देखें तो इतनी क्षमता नहीं होती है कि किसी के साथ ईमानदारी से प्रेम संबंधों को भी जी पाएं। तो इनके पास अपनी उन सारी भीतरी लालसाओं को जीने का एकमात्र रास्ता या यूं कहें कि संपर्क बनाने का जो एकलौता रास्ता बच जाता है, वह बहन वाला होता है, इसलिए वे सभी को बहन बना लेते हैं। किसी भी लड़की को अमूमन ऐसे लड़कों से शिकायत नहीं रहती है जो खुद आगे से आकर भाई या भैया की भूमिका निभाना चाह रहा हो, लड़कियाँ प्रथम दृष्टया इस बात को सकारात्मक रूप में ही लेती हैं, और ऐसे लड़कों को अपना भाई/भैया बना ही लेती हैं, राखी भी बाँधती हैं।
सब कुछ ऐसे ही चलता रहता है, कई बार आजीवन चीजें पकड़ में ही नहीं आती है, ये अपनी नियत का प्रदर्शन करते रहते हैं लेकिन बहनें नजर अंदाज कर जाती हैं क्योंकि भाई मानती हैं। लेकिन भाई की भूमिका निभा रहे ये लोग शुरूआत में तो भाई बनकर पहले भरोसा कायम करते हैं लेकिन जब भरोसे का लेयर चढ़ जाता है फिर उसके बाद निजी जीवन की सारी जानकारियाँ जुटाते हैं, पसंद नापसंद सारी चीजें उन्हें पता होती है, तस्वीरों और तमाम मीडिया फाइल्स का कलेक्शन लेकर चलते हैं, ये सामान्य बातें हैं, जो सगा भाई भी करता ही है, इसमें कोई समस्या की बात नहीं है। लेकिन जब ऐसे भाई रिश्तों और प्रेम संबंधों को लेकर दखल देना शुरू करते हैं, किससे दोस्ती करनी है, किससे नहीं करनी है इसका फैसला करने लगते हैं, माता-पिता से अधिक सही गलत बताने लगते हैं, यहाँ से फर्क दिखना शुरू हो जाता है।
ऐसे भाई इस हद तक खतरनाक होते हैं कि वे अपनी बहनों के सामने सारी सीमाएं लांघते हुए तमाम तरह की बदतमीजी कर जाते हैं। वह सारी बातें कह जाते हैं जो शायद एक प्रेम में आकंठ डूबा प्रेमी अपनी प्रेमिका तक को न कह पाता हो। ऐसे भैया लोगों के लिए लव यू, किस यू, मिस यू कह जाना ये सब बहुत छोटे और मामूली शब्द होते हैं, इन शब्दों के आधार पर मैं कोई धारणा नहीं बना रहा हूं लेकिन बात नियत की है। आधार वही होता है कि अरे भैया हूं, कभी कभी मस्ती करता हूं, मेरा तो यही स्वभाव है, बुरा मत मानना। थोड़ा सा रो गा के दुःखी भी हो जाते हैं और इस बात को मजबूती से सामने रख देते हैं कि तुम मेरी प्यारी बहन हो और मैं तो तुम्हारा भैया/भाई हूं।
यहाँ तक कि लड़की को किससे दोस्ती करनी है, किससे प्रेम करना है, सभी चीजों का फैसला करने लगते हैं, निजी जीवन में जमकर हस्तक्षेप करते हैं। कब किस उम्र में किससे शादी करनी चाहिए, इसका निर्धारण भी करने लगते हैं, कई बार लड़की के माता-पिता तक को भी ज्ञान देने में पीछे नहीं हटते हैं। एक और चीज यह कि ऐसे भैया अपनी हर मुंह बोली बहन को यह एक ज्ञान जरूर देते हैं कि उनका रिश्ता इस दुनिया में बहुत अलग तरह का है, ठीक ये वैसा ही ज्ञान है जैसा नया नया प्रेम में आया हर आशिक अपनी प्रेमिका को कहता फिरता है कि वे तो इस दुनिया के ही नहीं हैं।
अधिकतर लड़कियाँ यह सब सह लेती हैं, उनको भीतर का चोर दिख रहा होता है, नियत साफ पता चल रही होती है, लेकिन ऐसे लोग निजी जीवन से लेकर घर परिवार हर जगह इतने गहरे तक घुस चुके होते हैं कि लड़कियाँ भी एक सीमा के बाद नजर अंदाज करने में ही भलाई समझती हैं।
ये उन लड़कियों को और अधिक परेशान कर जाते हैं जिनकी अपनी कोई खास समझ विकसित नहीं हुई होती है, ऐसी लड़कियों को ये जमकर अपने मन मुताबिक संचालित करते हैं, उनका खूब मानसिक शोषण करते हैं, इन्हें इस काम में बड़ा मजा आता है। इन्हें अच्छा लगता है कि लोग इन्हें अपना मान रहे हैं, इतनी अधिक तवज्जो दे रहे हैं, क्योंकि दोस्त या प्रेमी बनने पर वे तुरंत लतिया कर बाहर कर दिए जाएंगे।
खून के रिश्तों के अलावा भी भाई बहन के बहुत अपवाद सरीखे रिश्ते भी होते हैं, उन पर मैं कोई सवालिया निशान नहीं उठा रहा हूं, मैं खुद ऐसे रिश्तों को जीता हूं, खुद को खुशकिस्मत भी मानता हूं कि तीन सगी बहनों के अलावा भी कुछ ऐसी दीदी बहनें जीवन में मिलीं जिनसे वास्तव में अपनापन महसूस होता है। भाई बहन के रिश्ते के लेकर मेरी सोच बहुत अलग तरह की है और मेरा यह मजबूती से मानना है कि बात सिर्फ और सिर्फ नियत की है। जहाँ नियत साफ नहीं है वहाँ व्यक्ति बहन मानकर भी कुंठा को जी सकता है, और अगर नियत साफ है तो अलग से जबरन बहुत अधिक रिश्तों को बोझ की तरह लेकर चलने की आवश्यकता नहीं रहती है। इसलिए जो लड़कियाँ जबरन भाई/ भैया वाले रिश्तों को थोपने लगती हैं, उनसे मैं निश्चित दूरी बनाकर चलता हूं, साफ कह भी देता हूं कि मेरी नियत साफ है, आप अपना देख लीजिए कि बिना खांचे के साफ नियत से आप इंसानी रिश्तों को जीने की ताकत रखते हैं या नहीं।
मैं आए दिन अपने आसपास ऐसे मामले सुनता रहता हूं कि फलां दूर के भैया ने, चचेरे मौसेरे भाई ने मुझे कुछ आपत्तिजनक बातें कह दी। निजी जीवन की सारी जानकारियाँ जुटाते रहते हैं और दखल देते रहते हैं, जबरदस्ती बात करने के लिए दबाव बनाते हैं, अचानक रात को मना करने के बावजूद वीडियो काॅल करते हैं, आदि आदि। पहले यह सब सुन के बहुत आश्चर्य होता था, लेकिन अब इतने मामले देखना हो चुका है कि सामान्य लगता है। समाधान के तौर पर इसमें यही कहना है कि आप एकसूत्री कार्यक्रम चलाकर ऐसे दीमक सरीखे लोगों को अपने जीवन से दफा कर जीवन को थोड़ा हल्का कीजिए, ये लोग आपसे संपर्क न भी रखें तब भी बैकग्राउंड में रहकर दीमक की तरह आपको मानसिक रूप से कुतरने की क्षमता रखते हैं, इन सब चीजों से खुद को मुक्त करिए, जीवन इन सबसे आगे की चीज है, कितना ही अतिरिक्त तनाव लेकर चलेंगे, भगाइए ऐसे लोगों को अपने जीवन से, कुछ लोगों के लिए खराब बन जाइए।
Tuesday, 3 May 2022
The biggest blessing
The biggest blessing, or in other words the biggest protection one can give to their partner is to trust them like anything and set them free. let him/her learn and explore life on their own. If they have that thing inside them, they will never disappoint you, they prosper, they bloom and they will stand by you throughout the course of life. No hurdle can break them, because you already gave the biggest protection. Trust your instincts mercilessly.
