Monday, 16 October 2023

सहनशक्ति

A - सहना बड़ी बात होती है, सबके बस का नहीं होता।
B - लेकिन क्यों ही सहें किसी को, गुस्सा भी तो आता है।
A - जो सह जाता है, वह जीत जाता है।
B - वह कैसे ?
A - सह जाओगे तो तुम्हारा सहना सामने वाले के लिए आग बन जाएगा।
B - मैं समझ गया लेकिन एक उलझन है।
A - पूछो।
B - इस सहने नहीं सहने के प्रक्रम से मैं क्यों हमेशा के लिए अलग नहीं हो जाता।
A - जीवन की शय का इतना ही फसाना है।
B - एक धुंध से आना है, एक धुंध में जाना है।

No comments:

Post a Comment