किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए वे बहुत कुछ करेंगे -
- आंसू गैस के गोले दागेंगे,
- वाटर कैनन से पानी की तेज बौछार करेंगे,
- वे लोहे की बेरिकेटिंग लगाएंगे,
- वे कंटीले तार बिछाएंगे, लोहे की छड़े लगाएंगे,
- वे पत्थर बरसाएंगे, वे लाठी से मारेंगे, तमाम तरह की हिंसा करेंगे,
- वे किसानों को आतंकवादी, खलिस्तानी, देशद्रोही कहेंगे,
- वे परजीवी, आंदोलनजीवी कहकर भी मजाक उड़ाएंगे,
- कुछ इस तरह वे इस आंदोलन को बदनाम करने के लिए बहुत तरीके अपनाएंगे..
लेकिन, लेकिन कुछ चीजें वे कभी नहीं कर सकते...
- वे नहीं खत्म कर सकते हैं सेवाभाव को, इस लंगर की संस्कृति को।
- वे नहीं मना कर सकते लोगों को एक दूसरे का सुख-दु:ख महसूसने से, प्रेम करने से।
- वे नहीं रोक सकते हैं, इस देश के लोगों को इंसानियत का महल खड़ा करने से।
No comments:
Post a Comment