Saturday, 18 July 2020

मृत्युभोज -

A - तुम्हारे यहाँ भीड़ थी?
B - हाँ अच्छी खासी भीड़ रही।
A - सामान्य दिनों की तरह?
B - हाँ, कुछ कुछ वैसा ही लगा।
A - अच्छा, मेरे यहाँ मामला थोड़ा फीका रहा।
B - नारियल कपड़े लेकर गये थे ?
A - नहीं, दस रूपए दे आया।
B - मचा दिए आप।
A - मचाए तो तुम हो बाबा, शेव करा आए।
B - हाँ, सोचा लगे हाथ वहीं करा लिया जाए।
A - सही है, खाना कैसा था?
B - बढ़िया था, कुल तीन सब्जियाँ रही।
A - इधर पनीर की सब्जी शानदार थी।
B - मैं जहाँ गया वहाँ मशरूम बढ़िया रहा।
A - अच्छा, नाश्ते में क्या था?
B - नाश्ता ठीक ठाक ही रहा, पकोड़े अच्छे थे।
A - मीठे में कुछ नहीं था?
B - था न, खोवे की जलेबियाँ थी।
A - इधर गुलाब जामुन था‌, मैं तो कुछ पैक कराकर ले आया।
B - इधर तो खीर भी बनी थी, मैं ग्लास भर पी गया।

2 comments: