Tuesday, 13 February 2018

~ कोल्डड्रिंक और कोलेस्ट्राल ~

                                  90% भारतीय ना‌नवेज खाने के साथ कोल्डड्रिंक पीते हैं। मानसिकता बनी हुई है कि खाना अच्छा से पचेगा, गैस नहीं बनेगा वगैरह वगैरह, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होता, सिर्फ और सिर्फ कोलेस्ट्राल बढ़ता है।
आज का समय ऐसा है कि यूथ में अधिकतर लोग नानवेज पसंद करते हैं, नानवेज की उपलब्धता और इसका ट्रेंड भी ऐसा है कि कई लोग सप्ताह में तीन से चार दिन नानवेज ही खाते हैं।
                                 वैसे भी प्रतिदिन बाहर का कुछ खाना खाने वालों की संख्या में इतना जबरदस्त इजाफा हुआ है कि जो नानवेज नहीं खाते उनमें से भी अधिकांश लोग वेज फूड के नाम पर चायनिज, सैंडविच, पिज्जा, बर्गर आदि खाते हैं और इसमें भी वे कोल्डड्रिंक, साफ्टड्रिंक, कोल्ड काॅफी का कोम्बो घुसेड़ देते हैं। जबकि इसमें भी ठीक वैसा ही नुकसान होता है जैसे कोल्डड्रिंक और नानवेज साथ में लेने से होता है।
देखा जाए तो अभी के समय में 15-25 आयु वर्ग के अधिकतर युवाओं के मोटापे की एक बड़ी वजह यही है।

No comments:

Post a Comment